करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इस तरह दिखाया संगीतकारों के प्रति श्रद्धाभाव

7/7/2023 1:11:00 PM

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए जबरदस्त बज बना हुआ है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के म्यूजिक के जरिए करण जौहर ने संगीत के उन दिग्गजों के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाया है, जिन्होंने उन्हें फिल्म निर्माता के तौर पर 25 सालों तक प्रेरित किया है। 

 

करण जौहर ने संगीतकारों के प्रति दिखाया श्रद्धाभाव 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री दूसरी बार पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी। इनके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज एक्टर्स भी हैं। फिल्म के पहले सॉन्ग 'तुम क्या मिले' को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस सॉन्ग पर जमकर रील्स बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म का संगीत प्रीतम (प्रीतम चक्रवर्ती) ने तैयार किया है। यही वजह है कि जब भी करण और प्रीतम साथ में आते हैं तो म्यूजिक चार्टबस्टर होता है। 'ये जवानी है दीवानी', 'ए दिल है मुश्किल', 'कलंक' और 'ब्रह्मस्त्र' जैसी फिल्मों के म्यूजिक में भी धर्मा प्रोडक्शन और प्रीतम की शानदार जुगलबंदी नजर आई थी। इसी तरह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के संगीत का जादू भी ऑडियंस पर चलने को तैयार है। 25 सालों की इस जर्नी में हिंदी सिनेमा और हिट मेकर्स के प्रति श्रद्धा जताने का इससे अच्छा मौका दूसरा हो ही नहीं सकता। ऐसे में करण जौहर ने इस फिल्म के म्यूजिक के जरिए दिग्गज संगीत कलाकारों के प्रति सम्मान जताया है। इसके साथ ही वह बीते सालों का जादू वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News