शाहरूख और रणबीर को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

7/7/2018 11:59:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार करण जौहर किंग खान शाहरूख खान और रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। करण जौहर की अगली फिल्म को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि उनकी फिल्म में रणवीर सिंह है। फिर कभी कहा गया कि उनकी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं लेकिन करण जौहर ने सारी अफवाहों को दरकिनार करते हुए लिखा था कि मेरी अगली फिल्म की कहानी अभी तक किसी एक्टर ने नहीं सुनी है।   

कहा जा रहा है कि करण जौहर की अगली फिल्म की कास्ट फाइनल हो गई है। खबरों की मानें तो शाहरूख खान, काजोल और रणबीर कपूर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि करण जौहर को शाहरूख खान और रणबीर कपूर के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट तो ऐ दिल है मुश्किल के बाद ही मिल गई थी। अब बस इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। करण जौहर इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म कलंक बना रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, कुणाल खेमू की अहम भूमिकायें है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News