करन जौहर ने शेयर की थी ये वीडियो, अब हो रही है बॉलीवुड स्टार्स की फजीहत

7/31/2019 10:35:56 AM

तड़का टीम। बॉलीवुड स्टार्स अपनी अच्छी इमेज को लेकर हमेशा पजेसिव रहते हैं। कई बार वह समाजसेवा या परोपकार करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा उल्टा है।  दरअसल, बॉलीवुड के स्टाइलिस्ट डायरेक्टर करण जौहर के घर पर बीते वीकेंड शानदार हाउस पार्टी हुई थी।  इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी इनवाइट किए गए थे। इस पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया था और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ये स्टार्स नशे में नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा ट्रोल विक्की कौशल हो रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो ड्रग्स लेकर बैठे हों।

PunjabKesari, vicky kaushal images

उनके अलावा इस पार्टी में मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मीरा राजपूत, जोया अख्तर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Saturday night vibes

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Jul 27, 2019 at 12:17pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News