पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पाॅट हुईं कपिल शर्मा की पत्नी, शाॅपिंग कर निकली गिन्नी चतरथ के सिंपल अंदाज ने जीता फैंस का दिल

10/13/2021 8:37:21 AM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ बेहद ही कम पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट की जाती हैं। गिन्नी चतरथ को एक दो बार ही पति कपिल शर्मा के शो या फिर किसी पार्टीज में देखा जाता है। इसी बीच मंगलवार शाम गिन्नी को मीडिया कैमरे में कैद किया गया।

PunjabKesari

वह स्टोर में स्पाॅट हुईं थीं। इस दौरान वह येलो कलर के कुर्ते में बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बालों का बन बना रखा था। इस दौरान गिन्नी मे बेहद ही प्यार से मीडिया कर्मियों से बात की।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने कहा कि  उन्हें जल्दी घर जाने दिया जाए क्योंकि उनका बच्चा बेटा त्रिशान घर पर अकेला है। नवरात्रि के बारे में बात करते हुए गिन्नी ने कहा कि वह 'कंजक पूजा' की शॉपिंग करने आई थीं।

PunjabKesari

इस शुभ दिन पर कॉमेडियन की पत्नी छोटी कन्या पूजन ने लिए गिफ्ट्स लेने आईं हैं। गिन्नी ने यह भी कहा कि वह अभी घर में बच्चों के साथ व्यस्त हैं। गिन्नी को पहली बार ऐसे स्पाॅट किया गया है। 

PunjabKesari

कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। शादी के 1 साल के बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। गिन्नी ने साल 2019 10 दिसंबर को गिन्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनायरा शर्मा हैं। वहीं 1 फरवरी 2021 को कपल दूसरी बार एक प्यारे से बेटे पेरेंट्स बना जिसका नाम  त्रिशान शर्मा है। 
PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News