Adorable Picture:कपिल शर्मा ने अपनी लाडो संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर,अनायरा की क्यूटनेस पर यूजर्स ने बरसाया खूब प्यार

2/19/2021 1:23:09 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों फैमिली संग खूब टाइम स्पैंड कर रहे हैं। हाल ही में कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद से ही काॅमेडियन पैटरनेटिव लीव पर हैं।

PunjabKesari

जहां फैंस एक तरफ कपिल के लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है। वहीं कपिल ने भी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन ये तस्वीर उनके शहजादे की नहीं पर उनकी लाडो अनायरा शर्मा की है।

PunjabKesari

तस्वीर की बात करें तो इसमें अनायरा पापा के स्टाइल को काॅपी करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो अनायरा पिंक कलर की फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। अनायरा दो चोटी बनाए हुए हैं और उसमें व्हाइट कलर का फरी रबर बैंड लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं। वो मुस्कुरा कर हाय भी कह रही हैं। इस तस्वीर के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'सभी को गुड माॅर्निंग।' फैंस के साथ स्टार्स भी अनायरा की क्यूटनेस पर खूब प्यार बसरा रहे हैं।

 

PunjabKesari

कपिल के को-स्टार भारती सिंह ने कमेंट कर लिखा 'मेरी बच्ची'। वहीं सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा- 'अरे अरे.... क्यूटनेस की दुकान है अनायरा।' कृष्णा अभिषेक ने लिखा-'लवली'

PunjabKesari

इसके अलावा सिंगर नीति मोहन ने अनायरा को 'मिन्नी गिन्नी' बताया। 

PunjabKesari

हाल ही में कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया था। कपिल ने ट्वीट कर फैंस को बताया था कि वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। बेटे के जन्म से कुछ दिन पहले ही कपिल ने ट्विटर पर यह कंफर्म किया था कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों पेरेंट्स बने और उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News