Birthday Celebration:1 साल की हुईं कपिल-गिन्नी की ''लाडो'', दादी की गोद में खिलखिलाती दिखीं अनायरा

12/11/2020 8:44:33 AM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा गुरुवार (10 दिसंबर को) 1 साल की हो गई। कपिल शर्मा ने इस पल को खूब अच्छे से एंजाॅय किया। 'लाडो' के पहले बर्थडे को कपिल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कपिल ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

अनायरा की फर्स्ट बर्थडे पार्टी सी- थीम (Sea Theme) पर आधारित थी। बर्थडे पर अनायरा पिंक कलर की फ्रिल वाली फ्रॉक पहने दिखीं। अनायरा ने पिंक कलर के शूज पहने हैं और सिर पर ताज लगाया हुआ है। वहीं कपिल और गिन्नी ब्लैक टी-शर्ट पहने दिखे जिसपर लिखा है- 'Anayra Turns One' यानी अनायरा एक साल की हो गई हैं।

PunjabKesari

पहली तस्वीर शेयर की उसमें अनायरा अपनी दादी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दादी की गोद में बैठ अनायरा काफी खिलखिला रही है। अनायरा के टियारा ने उनकी क्यूटनेस को कई गुणा तक बढ़ा दिया।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में अनायरा अपने बर्थडे केक के साथ बैठकर हंसती दिख रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वो केक के साथ खेल रही हैं और उनके गाल पर भी केक लगा हुआ है, जबकि कपिल उन्हें प्यार से देखकर हंस रहे हैं।

PunjabKesari

आखिरी तस्वीर में अनायरा कपिल की गोद में हैं और साथ में उनकी पत्नी गिन्नी भी हैं। सोशल मीडिया पर बेटी के बर्थडे की तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'हमारी बेटी के पहले जन्मदिन पर उसे प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद। गिन्नी और कपिल।'

PunjabKesari

बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस के साथ स्टार्स भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती, नेहा कक्कड़, ऋचा चड्ढा, हनी सिंह, एशा गुप्ता, ऋचा शर्मा, सोफी चौधरी और कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट किए।

PunjabKesari

बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों पेरेंट्स बने और उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ। कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।

Bollywood Tadka

कपिल ने सेट्स पर पहले दीपिका पादुकोण को बेटी की तस्वीरें दिखाई थीं। बीते दिनों ही खबर आईं कि गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, हालांकि इन खबरों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News