कपिल शर्मा की लालडी ने हनी सिंह के गाने पर किया डांस, वीडियो देख क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस
3/4/2021 1:01:29 PM

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उनकी बेटी अनायरा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। अनायरा की क्यूट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल ही में अनायरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में अनायरा हनी सिंह के गाने 'जिंगल बेल्स' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। अनायरा ने ग्रे कलर के प्रिंटेड कपड़े पहने हुए हैं और चोटी की हुई है। अनायरा डांस करती हुई बहुत क्यूट लग रही है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कपिल ने 12 दिसम्बर साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। शादी के एक साल बाद 2019 में कपिल पापा बने और गिन्नी ने अनायरा को जन्म दिया। हाल ही में कपिल एक बार फिर से पापा बने हैं और इस बार गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने पापा बनने की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त