कपिल शर्मा ने अनायरा संग किया डांस, बाप-बेटी की क्यूट केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

1/1/2021 11:21:52 AM

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। कपिल फैंस के तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में कपिल बेटी अनायरा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में एक इंग्लिश गाना चल रहा है। पीछे पेड़ लाइटों से घिरा नजर आ रहा है। अनायरा बेहद क्यूट नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए कपिल हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by CelebMantra (@celebmantraofficial)

बता दें अनायरा का जन्म 10 दिसंबर 2019 को हुआ था। अनायरा एक साल की हो गई है। कपिल ने बेटी अनायरा का बर्थडे बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। खबरें हैं कि कपिल की पत्नी गिन्नी दूसरी बार मां बनने वाली है। कपिल के घर बहुत जल्द नन्हा मेहमान आने वाले है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News