''इतिहास उन्हें याद करता है जो इतिहास बनाते'' कपिल शर्मा ने भगवंत मान को दी जीत की बधाई, बोले-''आपने चुनाव नहीं बल्कि पंजाब का दिल जीता''

3/11/2022 8:54:20 AM

मुंबई: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर ऐसी चली कि बाकी पार्टियां धूल चाटती नजर आईं। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि पंजाब में आप प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।आम आदमी पार्टी की इस जीत ने बड़े बड़े धुरंधर नेताओं को आईना दिखा दिया है।

PunjabKesari

जहां नवजोत सिंह सिद्धू बुरी तरह चुनाव हारे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के भगवंत मान भारी मतों से जीते हैं।


PunjabKesari

भगवंत मान की इस जीत पर हर किसी ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में काॅमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है। कपिल शर्मा ने भगवंत मान के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी है।

PunjabKesari

यह तस्वीर कपिल शर्मा की शादी के दौरान की है।इसमें भगवंत मान को कपिल के बगल में बैठे देखा जा सकता है। कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी बैठी हैं। भगवंत कपिल और उनकी पत्नी गिन्नीको आशीर्वाद और शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पंजाबी लैंग्वेज में कैप्शन दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

कपिल ने लिखा- 'इतिहास उन्हें याद करता है जो इतिहास बनाते हैं। महान नायक भगवंत मान को उनकी ऐतिहासिक जीत के अवसर पर बधाई। आपने चुनाव नहीं बल्कि पंजाब का दिल जीता है और ढेर सारा प्यार और रिस्पेक्ट।' कपिल ने अपने इस कैप्शन में ढेर सारे स्माइली, दिल वाले और हाथ जोड़ने वाले इमोजी शामिल किए हैं। 

PunjabKesari

बता दें भगवंत मान पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. उन्होंने 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। पार्टी ने उन्हें चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया था। उनकी जीत के बाद वह अब पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

भगवंत मान ने अपनी विक्ट्री स्पीच में कहा कि पंजाब के किसी भी सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होगी। इन कार्यालयों में शहीद भगत और  बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी। शपथ समारोह राजभवन (राज्यपाल आवास) पर नहीं होगा।उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री की शपथ स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में लेंगे। यह गांव नवांशहर जिले में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News