''फैट फ्री'' सर्जरी के बाद 21 साल की कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज की मौत, परिवार ने अस्पताल वालों के खिलाफ दर्ज करवाया केस
5/17/2022 3:50:42 PM

मुंबई. कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज की मौत हो गई है। एक्ट्रेस ने 21 साल की उम्र में इस दुनिया को अलिवदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने बेंगलुरू के प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। कहा जा रहा है कि चेतना को 16 मई को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भर गया। इसके बाद चेतना ने दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, चेतना ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं बताया था और अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं। वहीं अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है। चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है। इसे पोस्टमार्टम के लिए रमैया अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
बता दें चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री का एक मशहूर नाम था। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। एक्ट्रेस ने 'गीता' और 'डोरेसानी' शोज में काम किया, जिसे खूब पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस के निधन से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव

संजय गांधी अस्पताल विवाद: लाइसेंस बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व MLC दीपक, सपा ने भी दिया साथ