"हादसा" कर निर्देशक बने कनिष्क वर्मा

8/16/2017 6:31:45 PM

मुंबईः कनिष्क वर्मा ने इतिहास दुहरा दिया है। अकबर ने अपने कैरियर के आरंभ में "हादसा" से ही चर्चा में आये थे और नवोदित कनिष्क वर्मा की पहली पसंद "हादसा" ही है। ये अलग बात है कि अकबर अभिनेता भी थे।लेकिन, अपने कनिष्क सिर्फ़ निर्देशक हैं। ऑडबॉल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी एक्शन से लबरेज़ सस्पेंस थ्रिलर "हादसा" आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी एक सम्पूर्ण मनोरंजक फिल्म है। गुुुलशन देवैया और सागरिका घाटगे इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। यह चलचित्र हिन्दी एवं मराठी दोनों भाषाओं में एक साथ बनी है। 

 

कनिष्क वर्मा ने पहली फिल्म में ही अपनी तकनीकी कुुुशलता का परिचय दिया है। नियोजित कार्यक्रम के अनुुुरूप बस मात्र तीस दिनों में अर्थात् एक माह में फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग सम्पन्न हो गई। लेकिन, एक संयमशील और परिश्रमी कनिष्क के लिए इससे भी बड़ी बात थी, उनको दो भाषाओं मेंं फिल्म बनाने का ऑफर मिलना। कनिष्क को मराठी आती नहीं और वो पटकथा हिन्दी में भी नहीं लिखते। अंग्रेजी से अनुवाद होता है। इस बारअनुुुवाद हिन्दी-मराठी दोनों में करना पड़ा।

 

सीरियल किलर की कहानीवाली इस फिल्म में गुुुलशन देवैया एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। वह अपने नवोदित निर्देशक की कार्यशैली के कायल हो गए। कहते हैं, इस तरह का प्री प्रोडक्शन शेड्यूल बहुत कम बैैैनर में देखने को मिलता है। सागरिका घाटगे भी कुछ ऐसा ही खयाल रखती हैं। वह आश्चर्ययचकित थीं कि नया यूनिट होते हुए भी कोई तनाव में नहीं था, सभी शांतचित्त अपने काम में मगन थे। यह निर्देशक (कनिष्क वर्मा) की तकनीकी कुशलता का ही प्रतिफल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News