कंगना की बहन रंगोली ने स्वरा-तापसी को बताया बी-ग्रेड एक्ट्रेस, बोलीं-''बुरे समय में हम पर हंस रही थीं''

11/28/2020 4:53:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगली चंदेल भी अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। रंगोली भी आए दिन बाॅलीवुड स्टार्स पर भड़कती रहती हैं। हाल ही में रंगोली चंदेल ने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू पर जमकर निशाना साधा।

PunjabKesari

रंगोली ने दोनों को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताया है। रंगोली ने ये रिएक्शन बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद दिया  जिसमें कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई को गलत बताया गया है। रंगोली की मानें तो जब बीएमसी ने कंगना का ऑफिस तोड़ा था, तब स्वरा और तापसी उन पर हंस रही थीं।

PunjabKesari

रंगोली ने ट्वीट कर लिखा-'एक चीज, जो मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती और कहना चाहती हूं। वह यह कि जब हम फैमिली के रूप में सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तब स्वरा और तापसी जैसी बी-ग्रेड एक्ट्रेस को देखकर बहुत दुख हुआ था, जो कंगना के ऑफिस के टूटने पर उनका मजाक उड़ा रही थीं। उन्होंने इसे कानूनन कार्रवाई बताया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rangoli Chandel (@rangoli_r_chandel)

 

रंगोली ने आगे लिखा-मैं उन्हें (स्वरा और तापसी) कोर्ट में घसीट सकती थी। लेकिन कंगना उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं चाहती थी। प्लीज इन कुंठित, ईर्ष्यालू और बी-ग्रेड एक्ट्रेस को देखिए। ये कंगना के बारे में जो भी कह रही हैं, उस पर विश्वास न करें।'

PunjabKesari

 इस पोस्ट को शेयर कर रंगोली चंदेल ने कैप्शन में लिखा- 'एक महत्वपूर्ण सूचना। कुछ लोगों ने हमारी पाली हिल स्थित प्रॉपर्टी के अवैध विध्वंस के दौरान गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की थी। प्लीज ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। मैं आपको इन बेशर्मों के बारे में जानकारी देती रहूंगी।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News