कंगना ने शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

3/11/2021 3:16:43 PM

मुंबई. आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस की शुभकामनाएं दी हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में कंगना शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई नजर आ रही है। कंगना आसमानी रंग की साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा- 'महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म 'थलाइवी' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट का रोल प्ले करती नजर आएंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News