सज संवर कर कंगना ने फैंस को दी ईद और परशुराम जयंती की बधाई, बोलीं ''आप हिंदू हैं, सिक्ख हैं, जैन हैं या ईसाई हैं, आपके लिए सर्वोपरि धर्म..''

5/14/2021 6:57:09 PM

 
 
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बेफिक्र होकर अपनी राय लोगों के बीच रखती हैं। आज ईद और परशुराम जयंती के मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस पर्व की बधाई दी है। अपना वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को एक साथ आने का भी संदेश दिया है।

PunjabKesari


वीडियो में कंगना पिंक सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेक पर हैवी नेकलेस,  मैचिंग इयरिंगस और पिंक लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं- नमस्ते दोस्तो, आज बहुत सारे त्यौहार हैं, ईद मुबारक, अक्षय तृतीय और परशुराम जयंती की बहुत शुभकामनाएं। हम देख रहे हैं कि दुनिया बहुत सारी चीजों से जूझ रही हैं। वह कोरोना हो या देश आपस में लड़ रहे हों।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना कह रही हैं- 'मुझे लगता है कि अच्छे वक्त में संयम नहीं खोना चाहिए और बुरे वक्त में हिम्मत। हमे क्या सीख मिल रही है। अब इजरायल का ही सबक ले लीजिए। कुछ लाख लोग हैं उस देश में। अगर छह-सात लोग भी हमला कर देते हैं उनपे तो एक एक को लोहे के चने चबवा देते हैं। उनके देश में एकता है और हमें ये देखना चाहिए और सीखना चाहिए।'

PunjabKesari

 


एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'अपने देश की बात करते हुए कंगना ने कहा, कि कोरोना काल में हमने देखा कि एक बूढ़ी औरत सड़क पर बैठे ऑक्सीजन ले रही थी, उसे पूरे इंटरनेशनल लैवल पर फैला दिया, बाद में पता चला कि वो फोटो कोरोना काल की है भी नहीं। वहीं कल से गंगा नदी में लाशे बहाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और पता चला कि वो नाइजीरिया की हैं।'

PunjabKesari


धाकड़ गर्ल बोलीं- 'मैं भारत सरकार से विनती करती हूं कि प्लीज इजरायल की तरह हर आर्मी में सर्व करना हर एक स्टूडेंट के लिए जरूरी कर दीजिए, हम भी करना चाहते हैं। हम भी करेंगे।' 
अपनी बात को खत्म करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जिस-जिस धर्म की किताबों में ऐसा लिखा हुआ है कि उस धर्म के लोग ही तुम्हारे अपने है, वहीं इंसान है। उन्हें उन किताबों में से निकालिए। चाहे आप हिंदू है, सिक्ख है, जैन है या ईसाई है कुछ भी है आप। आपके लिए सर्वोपरि धर्म होना चाहिए भारतीयता का। हमारा आपका जो संबंध है वो सर्वोपरि होना चाहिए। इंसानियत का नाता सर्वोपरि होना चाहिए। हम भारतीय एक दूसरे के लिए मायने रखते हैं, हम जब साथ में आगे बढ़ेगे तब हमारा देश आगे बढ़ेगा। तभी हम सब आगे बढ़ सकते हैं, जय हिंद।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News