जयललिता के किरदार में दिखेंगी बर्थ-डे गर्ल कंगना  रनौत

3/23/2019 1:10:03 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उनके बर्थ-डे पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंगना ने इस खास मौके पर यह कन्फर्म किया है कि वह एक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं जयललिता की बायोपिक करने जा रही हैं। इस फिल्म का तमिल में नाम 'थलाइवी' और हिंदी में नाम 'जया' होगा। दोनों भाषाओं में बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन विजय करेंगे।

 

 

भारतीय राजनीति की बाहुबली नेता थीं जयललिता

जयललिता जयराज यानि जे जयललिता, भारतीय राजनीति और खासकर दक्षिण की राजनीति का वो बड़ा नाम थीं, जो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री होते हुए भी राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी दखल रखती थीं। राजनीति में आने से पहले जयललिता ने फिल्मों में बड़ा नाम बनाया था। 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में काम किया था। इसके बाद वह तमिल फिल्मों में काम करने लगीं। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एम जी रामचंद्रन के साथ कीं।

 

 

फैंस कंगना को दे रहे हैं शुभकामनाएं

कंगना के बर्थ-डे पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर आज #HappyBirthdayKanganaRanaut ट्रेंड कर रहा हैं। फैंस कंगना और बर्थ-डे के साथ-साथ उन्हें नई फिल्म साइन करने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करे हुए लिखा- आप को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं # कंगना रनौत।

 

एक यूजर ने कंगना की बचपन की तस्वीर शेयर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक यूजर ने लिखा-एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक, बोल्ड से ब्यूटीफुल बनना, कंगना सब जानती हैं। बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेस में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट पंजाबी सिंगर जस्सी गिल हैं। फिल्म नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर पर बेस्ड है। फिल्म में कंगना कबड्डी खेलते हुए दिखने वाली हैं।

 

 

इसमें कंगना और जस्सी के अलावा ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना फिल्म 'मेंटल है क्या' में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News