कंगना रनौत ने सेम सेक्स मैरिज को किया सपोर्ट, कहा- ''जब लोगों के दिल मिल गए हैं तो हम...

5/2/2023 2:02:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में सेम सेक्स मैरिज पर बयान दिया है। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कंगना समलैंगिक शादी को सपोर्ट करती नजर आईं और उन्होंने इसे ‘प्रेम का बंधन' बताया। बॉलीवुड क्वीन के इस बयान पर उनकी मूवी 'सिमरन' के फिल्म निर्माता अपूर्व असरानी ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

 

दरअसल, हाल ही में जब सेम सेक्स मैरिज पर कंगना रनौत से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'जो शादी होती है वो दिल के रिश्ते होते हैं। ये सब ही जानते हैं। जब लोगों के दिल मिल गए हैं। बाकी उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं, हम उसके बारे में क्या कह सकते हैं?'

 

इससे पहले कंगना ने समलैंगिक विवाह के बारे में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'आप दुनिया में जो करते हैं उससे आपकी पहचान बनती है न कि बिस्तर पर क्या करते हैं।

 

कंगना के बयान पर अपूर्व ने रिएक्शन देते हुए कहा कि, 'ज्यादातर फिल्मी सितारे समलैंगिक विवाह का खुलकर समर्थन करने से कतराते रहे हैं। एक क्वीव की तरफ से दूसरी क्वीन को थैंक्यू।'  


काम की बात करें तो कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी यह मूवी इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 में भी नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News