तस्वीर शेयर करते हुए रंगोली ने बताई कंगना की फिल्म ''पंगा'' की रिलीज डेट
12/20/2019 2:17:47 AM
मुंबईः बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कंगना की फिल्म ‘पंगा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। इसका फस्टर् लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है।
Kangana says when she was new biggest insult to an actress was to be approached for Maa ka role, it deeply disturbed her, after playing a mother in successful Manikarnika she is all set to be a mother again....(contd) pic.twitter.com/Q967Fijdp0
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 19, 2019
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी इसका फस्टर् लुक शेयर किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि ‘मणिकर्णिका' के बाद एक बार फिर कंगना इस फिल्म में एक मां के किरदार में नजर आएंगी।
तस्वीर शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, ‘‘कंगना कहती हैं कि एक ऐक्ट्रेस के तौर पर सबसे बड़ी बेइज्जती तब होती है जब उन्हें मां के रोल के लिए अप्रोच किया जाता है, हालांकि मणिकर्णिका में एक मां का सफल किरदार निभाए जाने के बाद वह एक बार फिर मां के किरदार में दिखेंगी। आज मेनस्ट्रीम की यह टॉप ऐक्ट्रेस अपने करियर के शिखर पर गर्व से मां का रोल निभा रही है। यह नया इंडिया है जिसे ‘पंगा' पसंद है।''
यह फिल्म 24 जनवरी 2020 में रिलीज होने जा रही है।