महिलाओं के लिए कंगना ने उठाई आवाज, बोलीं-'रेप करने वालों को चौराहे पर लटकाना चाहिए'

1/10/2021 9:19:37 AM

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं।  वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करती हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर तो कंगना आए दिन कोई ना कोई ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर कंगना ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर अपनी राय रखी है। कंगना ने भोपाल में हुए एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान महिला अत्याचार पर बयान दिया। इसके साथ भारतीय कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। 

PunjabKesari

महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर कंगना ने इंडियन कानून पर सवाल उठाते हुए कहा-'महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को प्रोत्साहन दकियानूसी पुराना कानून प्रणाली से मिलता है। इस कानून प्रणाली में जिसमें चीजें फाइल में जाती रहती हैं और कई साल लग जाते हैं। इसके अलावा पुलिस और कानून विक्टिम का शोषण करती है। कोई आरोप लगाता है तो पीड़िता पर ही सबूत देने का दबाव होता है।शोषण होता है कि कहां जांघ पर हाथ लगाया। हाथ घुटने पर था या कंधे पर था। कई सालों तक आपको ये साबित करना पड़ता है और लोग इससे बचते हैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से, इससे आरोपी बच जाते हैं।'

 

कंगना ने आगे कहा- 'सऊदी अरब जैसे कई देश हैं जहां दोषियों को सीधे चौराहों पर लटका दिया जाता है। मुझे लगता है कि गैंग रेप के मामले में हमें ऐसे 5-6 उदाहरण पेश करने चाहिए क्योंकि लोग छोटे-मोटे मामले जैसे प्रेम प्रसंग टूटने में गुस्सा निकालने के लिए घिनौनी हरकत करते हैं।'

PunjabKesari

बता दें क कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को शुक्रवार दोपहर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News