संजय राउत के बयान पर कंगना की ललकार, बोलीं- डंके की चोट पे कहती हूं मैं मराठा हूं,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे
9/5/2020 12:07:40 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना केबीच हो रहा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। दोनों अपने बयानों से एक-दूसरे पर पलटवार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं जब से कंगना ने मुंबई की पीओके से तुलना की है तब से ही हर कोई उनके पीछे पड़ गया है। कंगना का ये बयान शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ था, ऐसे में अब पूरी शिवसेना भी उनके पीछे पड़ गई है।
लेकिन कंगना ना डरी हैं और ना ही अपने बयानों से पीछे हट रही हैं। पंगा गर्ल भी अभी लगातार ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। इसी बीच एक बार फिर कंगना ने संजय राउत पर निशाना साधा।
कंगना ने ट्वीट कर लिखा- 'किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?' दरअसल, संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था- 'मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है, जिन्हें यह मंजूर नहीं वह अपना बाप दिखाएं। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी, प्रॉमिस जय हिंद जय महाराष्ट्र। ' कंगना ये ट्वीट संजय राउत के इशी बयान को लेकर था।
इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के ऊपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है जिस प्रकार से कंगना ने मुंबई पुलिस के ऊपर अविश्वास जताया है और उसकी बदनामी की है। उसके अनुसार कंगना को अब मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
क्या है मामला
बता दें कि कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। उन्होंन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया।कंगना ने इसके जवाब में लिखा कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत ने कहा था इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने संजय राउत पर वार करते हुए कहा था मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त