कंगना रनौत ने ट्विटर पर सरोज खान को दी श्रद्धांजलि, ''जुगनी'' से लेकर ''मणिकर्णिका'' में उनकी कोरियोग्राफी को किया याद

7/3/2020 12:57:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार रात अस्पताल में निधन हो गया।  कार्डियक अरेस्ट के चलते सरोज की 71 की उम्र में मौत हो गई। उनके निधन बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का ट्वीट सामने आया है। 


कंगना रनौत ने सरोज खान को श्रद्धाजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'एक दुर्लभ कलाकार और एक आशापूर्ण गुरु सरोज खान ने कई सुपरस्टार्स की जर्नी में अहम भूमिका निभाई है। जुगनी से लेकर TWM, घनी वावरी से लेकर TWMR, ललबाई टकटकी से लेकर मणिकर्णिका में कोरियोग्राफर के तौर पर हमें कई यादें दी हैं। कंगना हमेशा उनके योगदान की ऋणि रहेंगी।'


View this post on Instagram

💚

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on

बता दें सरोज खान बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर थीं। उन्होंने कई गानों के अपनी जबरदस्त कोरियोग्राफी के जरिए लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। 40 सालों से ज्यादा के करियर ते दौरान सरोज 2000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News