प्रियंका के समर्थन में आईं कंगना, कहा ''दिमाग और दिल में से एक की सुनना आसान नहीं होता''

8/21/2019 7:13:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड एक्ट्रेस बानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में विवादों में फंस गई। प्रियंका चोपड़ा को यूनाइटेड नेशन ने शांति का गुडविल अम्बेस्डर बनाया है। अपने एक ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद इंडियन एयरफोर्स की तारीफ़ की थी। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के परमाणु हमले वाले बयान का भी समर्थन कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने एक्ट्रेस को गुडविल अम्बेस्डर के पद से हटाने के लिए यूएन में शिकायत की थी। शिकायत होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के समर्थन में अब तक कोई सामने नहीं आया था लेकिन अब एक्ट्रेस को कंगना रनौत का साथ मिल गया है।  कंगना ने कहा ​​कि "यह आसान नहीं होता है" 

PunjabKesari
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से स्पेशल बातचीत में, कंगना ने प्रियंका का समर्थन करते हुए कहा, "जब आप अपने कर्तव्य और अपनी भावनाओं के बीच फंस जाते हैं। यह आसान नहीं होता है। हममें से कितने लोग हर दिन दिमाग पर दिल को चुनते हैं?”

PunjabKesari

पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और कई अन्य लोगों ने ओपन लैटर पर साइन किए और यूनिसेफ से कहा कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को शांति के गुडविल अम्बेस्डर पद से हटाए। 

PunjabKesari

प्रियंका और कंगना ने 'फैशन', 'क्रिश 3' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News