अनुष्का-विराट के महाकालेश्वर मंदिर दौरे की कंगना ने की जमकर तारीफ, विवेक अग्निहोत्री बोले-''कभी इन्होंने मजाक उड़ाया था''

3/5/2023 11:38:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति विराट कोहली संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं, जहां से कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दोनों की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया। इसी बीच विरुष्का की इन तस्वीरों पर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री और एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।

 

विवेक अग्निहोत्री ने अनुष्का और विराट के महाकालेश्वर मंदिर दौरे का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मुझे याद है कि बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने विराट कोहली को तब ट्रोल किया था जब उन्होंने मजाक में कहा था 'क्या मैं पूजा पाठ करने वाला टाइप दिखता हूं'। लोग बदल जाते हैं और यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि परिवर्तन सार्थक जीवन का दूसरा नाम है।'

 

 

आपको याद दिला दें कि टी20 विश्व कप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक  विराट से पूछा गया था कि क्या वह दबाव की स्थिति में खुद को शांत करने के लिए 'पूजा-पाठ' (प्रार्थना) करते हैं। इस पर विराट ने कहा था, 'क्या मैं पूजा-पाठ टाइप देखता हूं? विराट के इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी।

PunjabKesari

 

वहीं, कंगना रनौत ने विराट-अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण स्थापित कर रहा है, यह न केवल महाकाल (भगवान शिव) का आशीर्वाद ले रहे हैं, बल्कि यह किसी न किसी तरह से सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता की महिमा भी दिखा रहे हैं। ये राज्य में पर्यटन को बढ़ाता है और कुल मिलाकर देश को अपने आत्मसम्मान और अर्थव्यवस्था दोनों में मदद करता है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News