पति शलभ दांग संग काम्या पंजाबी का लिप-लॉक, एक-दूसरे की बाहों में दिखा कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज
8/6/2021 5:06:32 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पति शलभ दांग संग बिताए रोमांटिक और खूबसूरत पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर पति संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है।
ये तस्वीरें काम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन में लिखा- 'No filter only love.'
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल एक दूसरे पर खुलकर प्यार लुटा रहा है। काम्या पति की गोद में बैठकर कभी उन्हें किस करती हैं तो कभी उन्हें कसकर गले लगाती हैं। वहीं शलभ भी पत्नी संग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान काम्या न्यूड कलर के टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। टॉप में से काम्या के क्लीवेज साफ दिखाई दे रहे हैं।
वहीं शलभ दांग इस दौरान ब्लैक टी शर्ट में परफेक्ट लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल की लविंग केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
काम की बात करें काम्या इन दिनों टीवी शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।