''इंडियन 2'' के सीन देखकर गदगद हुए कमल हासन, निर्देशक शंकर को तोहफे में दी कीमती घड़ी
6/29/2023 3:10:56 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. तमिल सुपरस्टार कमल हासन जल्द ही शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है, जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म के कुछ सीन देखे, जिसे देखकर वह इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने डायरेक्टर शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी।
कमल हासन ने एक ट्वीट कर लिखा, "मैंने आज 'इंडियन 2' के मुख्य दृश्य देखे। शंकर को मेरी शुभकामनाएं। मेरी सलाह है कि यह आपका पीक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आपके कलात्मक जीवन का उच्चतम स्टेज है। इसे शीर्ष पर न ले जाएं और गर्व करें। और भी नई ऊंचाइयों की तलाश करें।''
‘இந்தியன் 2’ படத்தின் பிரதான காட்சிகளை இன்று பார்த்தேன். என் உளமார்ந்த வாழ்த்துகள் @shankarshanmugh
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) June 28, 2023
இதுவே உங்கள் உச்சமாக இருக்கக் கூடாது என்பதும் என் அவா. காரணம், இதுதான் உங்கள் கலை வாழ்வின் மிக உயரமான நிலை. இதையே உச்சமாகக் கொள்ளாமல் திமிறி எழுங்கள். பல புதிய உயரங்கள் தேடி.… pic.twitter.com/Mo6vDq7s8B
अपने ट्वीट के साथ एक्ट ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह शंकर को अपने हाथ से घड़ी पहनाते नजर आ रहे हैं। यह वॉच देखने में काफी कीमती और खूबसूरत लग रही है।
बता दें, फिल्म 'इंडियन 2' में कमल हासल लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में दिखेंगी। यह पहला मौका है जब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। उनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और प्रिया भवानी शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।