''कलंक'' के पहले गाने का टीजर रिलीज, कत्थक करती दिखीं आलिया

3/17/2019 3:04:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'कलंक' के पहले गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर वीडियो में वरुण धवन और आलिया भट्ट की शानदार झलक देखने को मिल रही है। कलंक के इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। मिली जानकरी के मुताबिक, आलिया इस गाने में कत्थक करती दिखाई देंगी। हाल ही में प्रीतम ने भी ट्विटर हैंडल से इसके बारे में जानकरी दी थी। ये पूरा गाना कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा। 

 

 

फिल्म की बात करें तो ‘कलंक’ की कहानी हिंदू मुस्लिम विवाद पर बेस्ड है। करण जौहर ने इस फिल्म को बजट तकरीबन 80 करोड़ रुपए में बनाया है। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News