यूजर ने काजोल से पूछा- शाहरुख के बर्थडे पर विश क्यों नहीं किया? एक्ट्रेस बोली-''अब और कितना विश...उनकी तो सारी मन्नतें पूर हो गईं जब आर्यन घर आ गया''

11/4/2021 10:27:12 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खानन के जेल में जाने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स उनके सपोर्ट में आया था। इतना ही नहीं आर्यन खान की रिहाई पर स्टार्स ने खुशी जाहिर की थी।  हालांकि उनकी करीबी दोस्त और प्रिय-को स्टार काजोल ने ना तो आर्यन की गिरफ्तारी पर कुछ बोला था और ना ही रिहाई पर रिएक्शन दिया। इतना ही नहीं  2 नवंबर को शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया तो काजोल ने भी उन्हें विश नहीं किया।

PunjabKesari

शाहरुख के फैंस को काजोल की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे लेकर काजोल से सवाल किया जिसका एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया। दरअसल, काजोल  ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग'

सेशन रखा था। इस दौरान वो फैंस के सवालों का सीधे तौर पर जवाब देती दिखाई दीं। इस सेशन में एक फैन ने काजोल से पूछा 'आपने शाहरुख खान को उनके बर्थडे पर विश क्यों नहीं किया?'... इस पर काजोल ने जवाब देते हुए लिखा- 'मैं अब और कितना विश कर सकती हूं? मुझे लगता है कि उनकी सारी मन्नतें पूर हो गईं जब आर्यन घर आ गया।'

PunjabKesari

बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीते 3 अक्टूबर को एनसीबी ने क्रूज पर रेव पार्टी में रेड के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने दोस्त अरबाज मर्चेंट के संग मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में 1 महीना बिताया और इसके बाद बीते हफ्ते ही उन्हें जमानत मिली है। शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया और इस दौरान इंडस्ट्री के कई लोगों ने मन्नत जाकर शाहरुख को गिफ्ट्स दिए और उन्हें विश किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News