काजोल ने जुहू की ''अनन्या'' बिल्डिंग में खरीदे करोड़ों के दो फ्लैट, पिछले साल पति अजय के साथ खरीदा था आलीशान बंगला

2/17/2022 12:08:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। हाल ही में काजोल ने जुहू में दो फ्लैट खरीदे है। ये दोनों फ्लैट 'अनन्या' बिल्डिंग में है। इन फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में है। यह बिल्डिंग उसी एरिया में स्थित है, जहां काजोल और अजय  का बंगला 'शिव शक्ति' है।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फ्लैट्स अनन्या बिल्डिंग के 10वीं फ्लोर पर हैं। दोनों की कीमत मिलाकर 11.95 करोड़ है। ये दोनों फ्लैट 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स पर काजोल के सिग्नेचर हैं। इस बंगले के लिए पैसों को भुगतान इस साल जनवरी में किया गया था। 

PunjabKesari
बता दें पिछले साल काजोल और अजय ने जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 60 करोड़ थी। अजय का ये बंगला 5310 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। अजय का ये मुंबई में दूसरा बंगला है। यह बंगला अजय और काजोल के 'शिव शक्ति' के पास ही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News