काजोल ने अपने अभिनय से बनाई बॉलीवुड में पहचान, जानें उनके बर्थडे पर कुछ दिलचस्प बातें

8/5/2018 12:52:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 44 साल की हो गई है। काजोल का जन्म  5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ। काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

 

काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं। काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था।

PunjabKesari

 

काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।  

 

PunjabKesari

काजोल करण जौहर की करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो करण की हर फिल्म में काजोल का केमियो जरूर होता है। काजोल हमेशा अपने हाथ में डायमंड की अंगूठी पहनती है। खास बात यह है कि अंगूठी में 'ऊं' बना है।

 

PunjabKesari

 

 काजोल ने साल 1999 में फेमस एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली थी।

PunjabKesari

 

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम न्यासा और बेटे का नाम युग है।

 

PunjabKesari

 

काजोल ने 2015 में फिल्म दिलवाले से बाॅलीवुड में कमबैक किया। काजोल का नाम  200 सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल है।

 

PunjabKesari

 

काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि काजोल फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इला’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 14 सितम्बर 2018 को रिलीज होगी इसे प्रोड्यूस अजय देवगन कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News