करीबी दोस्त और को-स्टार शाहरुख खान के बर्थडे जूही चावला का नेक काम, लगाएंगी 500 पौधे

11/2/2023 5:26:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 58 साल के हो गए हैं। एक्टर के बर्थडे पर फैंस सोशल मीडिया पर और उनके घर मन्नत जाकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं मशहूर एक्ट्रेस और एक्टर की करीबी दोस्त जूही चावला ने उन्हें शानदार तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने किंग खान के बर्थडे पर 500 पेड़ लगाने का ऐलान किया है और यह भी बताया है कि उनकी दोस्ती शब्दों से परे है। 

PunjabKesari


जूही चावला ने पोस्ट में लिखा, 'दोस्ती के लिए 500 पेड़, जो शब्दों से परे है, समय से परे और कभी-कभी मेरी समझ से परे है। जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। जय और जूही को ढेर सारा प्यार। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)

किंग खान के बर्थडे पर एक्ट्रेस के इस ऐलान के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब जूही ने एक्टर के बर्थडे पर 500 पौधे लगाने का प्रण किया है। इससे पहले भी किंग खान के नाम ऐसा काम कर चुकी हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और आशा भोंसले जैसे कई फिल्मी स्टार्स के बर्थडे पर भी पौधे लगाने की पहल कर चुकीं हैं। 

 

 

 

  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News