75 साल की उम्र में अभिनेता जितेंद्र पर कजिन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

2/7/2018 8:50:51 PM

मुंबईः एक्टर जितेंद्र एक विवाद में बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। 75 वर्षीय इस एक्टर पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हिमाचल डीजीपी ऑफिस को कथित पीड़ित महिला ने ऑनलाइन शिकायत भेजी है। इसमें महिला ने लिखा है कि साल 1971 में जितेंद्र उसे शूटिंग दिखाने के बहाने दिल्ली से शिमला लाए और एक होटल में उसका यौन शोषण किया। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी एसआर मरडी ने ऑनलाइन शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिकायत मिली है। उन्होंने मामले को शिमला एसपी को मार्क किया है। जांच की जाएगी। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 

दो पेज की शिकायत में महिला ने आपबीती लिखी। जितेंद्र की शिकायतकर्ता कजिन ने लिखा कि साल 1971 में जितेंद्र उसे दिल्ली स्थित घर से अपनी गाड़ी में शिमला लाए। वह शूटिंग के बहाने उसे शिमला लाए और उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान वह 18 साल थी और जितेंद्र करीब 28 वर्ष के थे। महिला ने आरोप लगाया कि जनवरी 1971 को रवि कपूर (जितेंद्र) कार में उसके घर आए थे।

 

महिला ने यह भी बताया कि वह इतने साल माता-पिता की वजह से चुप रहीं। लेकिन, अब उनके निधन के बाद शिकायत करने का फैसला लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान जितेंद्र ने शराब पी रखी थी। हालांकि घटना शिमला के किस होटल में और फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई, यह शिकायत में नहीं लिखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News