पीएम के 33 मिनट वाले संबोधन पर जावेद ने साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा ''प्रवासी मजदूरों के लिए एक भी शब्द नहीं..''

5/13/2020 4:37:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार और पूर्व सांसद जावेद अख्तर हमेशा साफ और स्पष्ट बातें लोगों के सामने रखते हैं। फिर इससे कोई खुश हो या दुखी इसकी जरा प्रवाह नहीं करते। बीते मंगलवार पीएम मोदी ने रात 8 बजे देश को संबोधित किया, उनके इस संबोधन से लगता जावेद खुश नहीं हुए और एक ट्वीट कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रहा है।

PunjabKesari
जावेद अख्तर ने लिखा, 20 लाख करोड़ का पैकेद भले ही देश के मोरल बूस्टर के लिए सही है, लेकिन 33 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए एक भी शब्द नहीं कहा..जिसकी इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है। ये सही नहीं है।


बता दें जावेद इसके पहले भी लाउडस्पीकर पर अजान न किए जाने वाले बयान को लेकर सुर्खियों पर आ गए थे, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News