जावेद अख्तर ने की यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए मोदी सरकार के अभियान ''ऑपरेशन गंगा'' की सराहना, कहा- बहुत अच्छी बात है

3/6/2022 11:41:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह देश के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं रहते। इन दिनों रूस और युक्रेन के महायुद्ध के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को देश वापिस लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, काफी संख्या तक स्टूडेंट्स अपने देश सुरक्षित लौट भी चुके हैं। ऐसे में जावेद अख्तर ने युक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे मोदी सरकार के अभियान ऑपरेशन गंगा की सराहना की है।

 

जावेद अख्तर ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि यह सरकार हमारे बच्चों को वापस लाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। मुझे उनपर एक क्षण के लिए भी शक नहीं है। हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरा प्रयास कर रहे होंगे। मैंने भी यह बातें सुनी है कि बच्चों को निकालने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाया गया है। यह बहुत ही अच्छी बात है।' 


रूस और यूक्रेन की वार को लेकर उन्होंने कहा कि अंत में कोई भी युद्ध नहीं जीतता। हर कोई अपने लोगों को खो देते हैं, जो नहीं होना चाहिए।

 

गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों से लगातार यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। युक्रेन में करीब 18000 छात्र पढ़ने गए थे, जो यूक्रेन और रूस की लड़ाई के बीच फंस गए और अब उन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत भारत वापिस लाया जा रहा है।
 


    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News