B''day spl: कभी मुंबई में पेड़ के नीचे राते बिताने को मजबूर थे जावेद अख्तर, आज शब्दों के जादू से बनाते हैं लोगों को दीवाना

1/17/2021 11:26:51 AM

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार और शब्दों के जादूगर जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। 17 जनवरी को वे अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 17 जनवरी 1945 को गवालियर में जन्मे जावेद आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, लेकिन उन्हें ये सफलता पाने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े थे। काफी संघर्षों के बाद जावेद को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। तो आज उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

PunjabKesari

 

जावेद अख्तर का जन्म प्रसिद्ध शायर जां निसार अख्तर और मां सफिया अख्तर के घर हुआ था। उनका मां भी पेशे से एक अच्छी लेखिका थी। जब जावेद का जन्म हुआ तो उनके पिता उन्हें जादू कह कर बुलाते थे और इसके बाद जादू से मिलता जुलता नाम उनका जावेद ही रख दिया गया। 

PunjabKesari

 

जावेद शुरू से ही कुछ ऐसा करना चाहते थे कि जिससे लोग उन्हें अलग ही पहचान से जानें, उनकी अलग ही पहचान हो। कुछ अलग करने की चाह में जावेद 4 अक्टूबर 1964 को मुंबई आ गए, उस वक्त उनके पास न खाने के पैसे थे न रहने के लिए घर। मुंबई आकर जावेद ने कई रातें सड़कों पर पेड़ के नीचे गुजारीं। बाद में उन्हें कमाल अमरोही के स्टूडियो में ठिकाना मिला।

PunjabKesari


काफी मुश्किलों का सामना करते हुए एक बार जावेद अपनी स्क्रिप्ट लेकर प्रोड्यूसर के पास गए, लेकिन प्रोड्यूसर को उनकी स्क्रिप्ट बिल्कुल पसंद नहीं आई। उसने स्क्रिप्ट के पन्ने फाड़ कर जावेद के मुंह पर मारे और कहा तुम जिंदगी में कभी अच्छे लेखक नहीं बन सकते।

PunjabKesari

 

उस वक्त गीतकार कुछ नहीं कर पाए और फिर एक दिन उनकी मुलाकात दोस्त सलीम खान से हुई। उनके साथ मिलकर जावेद ने कई मुकामों को हासिल किया। एक समय ऐसा आया, जब एसएम सागर को कोई राइटर नहीं मिल रहा था, तो उन्होंने सलीम- जावेद को ये मौका दिया। बाद में दोनों ने एक साथ मिलकर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं।

PunjabKesari

दोनों ने कुल 24 फिल्मों के लिए साथ में डायलॉग्ल लिखे। इनमें से जंजीर, त्रिशूल, दोस्ताना, सागर, काला पत्थर, मशाल, मेरी जंग और मि. इंडिया, दीवार, शोले जैसी फिल्में काफी सुपरहिट रहीं। सलीम-जावेद की ही जोड़ी ने महानायक अमिताभ बच्चन के सफल करियर की नींव रखी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News