जैस्मिन भसीन ने अली गोनी से गुपचुप रचाई शादी! हाथों में लाल चूड़ा पहने शेयर की तस्वीर

1/6/2022 11:10:15 AM

मुंबई. एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर चूड़ा पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है।

PunjabKesari
तस्वीर में जैस्मिन ग्रे स्वेटशर्ट और पिंक ट्राउजर में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। जैस्मिन बीच किनारे रेत पर बैठी हुई है। एक्ट्रेस की मुस्कुराहट फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा- 'शाइनिंग एंड स्माइलिंग।' जैस्मिन की इस तस्वीर को देख कर फैंस ये कयास लगा रहे है कि एक्ट्रेस ने अली गोनी से गुपचुप शादी कर ली है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें जैस्मिन की ये तस्वीर म्यूजिक वीडियो 'प्यार करते हो ना' की है। इस म्यूजिक वीडियो में जैस्मिन के साथ मोहसिन खान नजर आए थे। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। 

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें जैस्मिन और अली 'बिग बॉस 14' में मिले थे। शो से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। तब से दोनों साथ हैं। फैंस जैस्मिन और अली की जोड़ी को खूब पसंद भी करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। कपल एक-साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News