नहीं रहे मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, 83 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

3/2/2022 10:55:00 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे अब इस दुनिया में नहीं रहे। जय प्रकाश का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने इंदौर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस ने शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


जय प्रकाश चौकसे बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे और आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जय प्रकाश चौकसे के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं। फिलहाल उनका इंतजार किया जा रहा है। जय प्रकाश चौकसे के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे।


बता दें, पिछले हफ्ते चौकसे ने अपने लोकप्रिय कॉलम 'परदे के पीछे' की अंतिम किस्त लिखी थी। उनके आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको...  यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं।'

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News