History Repeated:पहली बार सिख प्रतियोगी जग बैंस के सिर सजा ''बिग ब्रदर'' की जीत का ताज,11 साल पहले शिल्पा शेट्टी ने उठाई थी ट्राॅफी

11/10/2023 5:34:54 PM

मुंबई: अमेरिकी रियलिटी शो बिग ब्रदर सबसे चर्चित शोज में से एक है। बिग ब्रदर इंडियन बिग बाॅस की तरह ही है। जहां प्रतियोगियों को 100 दिनों के लिए एक घर में बंद कर दिया जाता है और बाहरी दुनिया से बिल्कुल वंचित रखा जाता है। 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिग ब्रदर का टाइटल जीता था।

PunjabKesari

इस टाइटल को जीतने वाली वह पहली भारतीय बनकर बनी थीं। अब, 2023 में इतिहास ने खुद को दोहराया और भारतीय मूल के सिख जग बैंस ने रियलिटी शो का 25वां सीजन जीता। जी हां, आपने ठीक सुना 25 साल के जग बैंस इस शो को जीतने वाले पहले सिख कंटेस्टेंट बने। उनको ट्रॉफी के साथ 6 करोड़ 24 लाख और 65 हजार 400 रुपए का कैश प्राइज मिला। जग बैंस के जीतने के बाद सारी सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

PunjabKesari

एक पोर्टल के साथ बातचीत में बैंस ने कहा-'मैं हमेशा ईमानदारी से खेलकर ये गेम जीतना चाहता था। मैंने हमेशा वही किया जो मेरे दिल ने कहा। मैं बहुत खुश हूं। मैं बचपन से 'बिग ब्रदर' का प्रशंसक रहा हूं और शो में जाना मेरी बड़ी ख्वाहिश थी, जो अब पूरी हो चुकी है।'

25 वर्षीय बैंस एक ट्रक कंपनी के मालिक हैं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर मध्य वाशिंगटन के ओमक शहर में अपने परिवार संग रहते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वाशिंगटन विश्वविद्यालय से की है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News