दरियादिली: संकट में फंसे बॉलीवुड फोटोग्राफर की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन, भाई के इलाज के लिए दिया फंड

5/23/2022 8:42:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  जैकलीन फर्नांडीज इंडस्ट्री की ऐसी स्टार्स हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी जानी जाती हैं। बीते साल ही जैकलीन ने विभिन्न माध्यमों से लोगों की मदद करने वाला अपना फाउंडेशन यू ओनली लिव वन्स 9You Only Live Once9 या योलो लॉन्च किया था।

PunjabKesari

वहीं अब जैकलीन ने बॉलीवुड फोटोग्राफर मनोज मेहरा की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। फोटोग्राफर मनोज मेहरा को अपने भाई के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में जब वह मदद के लिए जैकलीन के पास पहुंचे तो एक्ट्रेस उनकी मदद के लिए आगे आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Mehara (@manojstillwala)

जैकलीन की इस मदद के लिए मनोज ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने जैकलीन और यलो फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया। मनोज ने कहा-आपने मेरे भाई के लिए मदद कर मेरे लिए काफी बड़ा काम किया है और मैं आपकी इस मदद के लिए आपको कितना भी थैंक यू बोलूं कम है। मैंने एक दिन आपको मेरी तकलीफ और परेशानी बताई और आपने बिना वक्त गवाए तुरंत ही अपने फाउंडेशन के द्वारा मेरी और मेरे भाई की मदद की। मेरे भाई और मेरी फैमिली की तरफ से बहुत सारा प्यार।

PunjabKesari

जैकलीन के योलो फाउंडेशन ने हाल ही एक साल पूरे किए हैं। इस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए एक लाख भोजन उपलब्ध कराने के लिए रोटी बैंक नामक एक गैर सरकारी संगठन के साथ करार किया था। येलो फाउंडेशन  ने फेलिन फाउंडेशन के साथ भी भागीदारी की थी जो आवारा जानवरों की मदद करने के लिए एक पहल थी। इसके साथ ही फ्रंट-लाइन वर्कर्स मुंबई और पुणे पुलिस फोर्स को मास्क, सैनिटाइजर और रेनकोट बांटे।

PunjabKesari

जैकलीन ने दीपावली का जश्न किन्नर समुदाय के साथ मनाया था। क्रिसमस के लिए उन्होंने उदयन शालिनी मुंबई (एनजीओ) और ऑस्कर फाउंडेशन के बच्चों के साथ त्योहार मनाकर खुशी बांटी। हाल ही में उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक फिल्म स्क्रीनिंग की भी होस्ट की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

काम की बात करें तो जैकलीन हाल ही में जाॅन अब्राहम के साथ अटैक और अक्षय कुमार के संग बच्चन पांडे में नजर आईं थीं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जैकलीन सर्कस और कन्नड़ मूवी विक्रांत रोना में दिखेंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News