कोरोना कहर के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन
5/5/2021 3:09:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश इन दिनों जब कोरोना संकट से जूझ रहा है तो ऐसे में अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।जैकलीन ने योलो फाउंडेशन की स्थापना की है, जिसकी मदद से वह जरूरतमंदों की हेल्प कर पाएंगी।
जैकलीन ने इस फाउंडेशन की स्थापना कई एनजीओ के साथ मिल कर की है जो समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं।
इसकी बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “हमारा ये एक जीवन है, जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसे इस दुनिया में करने के लिए करें! मुझे योलो फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। दयालुता की कहानियां बनाने और शेयर करने के लिए एक पहल।’ इस चुनौतीपूर्ण वक्त में योलो फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगा। ये जानने के लिए कि आप योगदान दे सकते हैं और अपने आस-पास के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।”
जैकलीन ने एक फोटो शेयर कर बताया कि रोटी बैंक नाम के एनजीओं के साथ मिलकर वह इस महीने एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह फ्रंटलाइन वर्क्स को मास्क और सैनिटाइजर भी लोगों को डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब