केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं ये एक्ट्रेस, बनवाएंगी 500 घर

1/16/2019 6:13:17 PM

मुंबई: पिछले साल केरल में भारी बारिश के बाढ़ से मची तबाही से अभी भी राज्य उबर नहीं पाया है। बाढ़ के बाद राज्य को भारी नुकसान हुआ था जिसके बाद देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए आगे आ रहे है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी अपने हिस्से की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब इस लिस्ट में जैकलीन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने केरल बाढ़ पीड़ितों के परिवारों के लिए घर बनवाने की शुरुआत कर दी है। 

PunjabKesari, जैकलीन फर्नांडीज इमेज, केरल इमेज, बाढ़ पीड़ित इमेज, 500 घरों का निर्माण इमेज

हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर हैं जैकलीन 

जैकलीन हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। उनको इस अभियान के तहत केरल में बाढ़ से आई त्रासदी के बाद लगभग 500 घरों का निर्माण करना है। इस अभियान को पूरा करने के लिए जैकलीन जागरूकता फैलाने और राहत कार्यों के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से सहायक रही हैं। 

PunjabKesari, जैकलीन फर्नांडीज इमेज, केरल इमेज, बाढ़ पीड़ित इमेज, 500 घरों का निर्माण इमेज

स्टार्स ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ 

बता दें कि जैकलीन ने भारतीय फिल्म उद्योग से अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम, रेमो डिसूजा जैसी हस्तियों को भी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने इस नेक काम में जैकलीन का साथ दिया और उनका समर्थन करते हुए नज़र आए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News