सोनू सूद के घर दूसरे दिन भी आईटी विभाग की रेड, खंगाले जा रहे कमाई और खर्च से जुड़े कागजात

9/16/2021 1:45:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'लोगों के मसीहा' एक्टर सोनू सूद के घर और दफ्तर दफ्तर सहित 6 ठिकानों पर बीते बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे। सोनू सूद के घर करीब 20 घंटे इनकम टैक्स का सर्वे चला। आईटी डिपार्टमेंट ने ये सर्वे एक्टर के घर और दफ्तरों पर  आज दूसरे दिन भी जारी रखा।

 

PunjabKesari


दूसरे दिन सर्वे के बाद अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि आईटी डिपार्टमेंट ने क्या हासिल किया है।

 

PunjabKesari


बता दें, बीते दिन सोनू के जूहू आफिस, लोखंडवाला घर सहित 6 ठिकानों पर सर्वे किया था। हालांकि कार्रवाई के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 


यह टैक्स सर्वे सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है और इसे लेकर दिल्ली के सीएम ने नाराजगी भी जताई है। 


 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News