फैशन इन्फ्लुएंसर इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

4/22/2023 11:40:34 AM

मुंबई। बिग बॉस की सेकेंड रनर अप प्रियंका चाहर चौधरी की काफी फैन फॉलॉइंग हैं। फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल भी जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। बिग बॉस के दौरान लोगों का तो यह भी मानना था कि इस शो की विनर प्रियंका ही होगी।

वैसे तो प्रियंका अपने काम को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर कुछ अलग ही जंग छिड़ गई है। जी हां, आज हम आपको जो बताने वाले है उससे सुनकर एक्ट्रेस के चाहने वालों को झटका लगना तय है।

दरअसल मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर इशिता गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इशिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर प्रियंका पर कथित रूप से उनका पीछा करने और उनके कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पीआर पर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक सीरीज भी शेयर की है।

इशिता गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीधे प्रियंका चाहर चौधरी को संबोधित करते हुए कई इनंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की हैं। इशिता ने कहा कि उन्होंने उड़ारियां फेम इस एक्ट्रेस को ब्लॉक कर दिया है। क्योंकि प्रियंका ने उन्हें स्टॉक किया और उनका स्टाइल भी चुराया। इशिता ने प्रियंका पर 30 हजार पाउंड के कपड़े चुराने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उसे दुबई एयरपोर्ट से भी परेशान किया ताकि वह अपना इमिग्रेशन करवा सके और अपने लवर से भी मिल सकें।

अब इशिता गुप्ता ने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है और कहा कि अगर वो आगे से कभी भी उन्हें अपने सोशल मीडिया पेज पर देखती है, जहां से उन्हें ब्लॉक किया है, तो वो इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

इन सभी के चलते प्रियंका चाहर चौधरी ने अब तक चुप्पी साध रखी है, अब देखना ये है कि प्रियंका इसके जवाब में क्या कहने वाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News