रयूमर्ड गर्लफ्रेंड संग ईशान की डिनर डेट, एक्टर की बाहों में बाहें डाली दिखीं चांदनी

10/23/2023 1:30:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने पिछले महीने से ही अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान इस समयएक मलेशियाई मॉडल, चांदनी बेन्ज़ को डेट कर रहे हैं। हालाँकि दोनों ही इन खबरों पर चुप्पी बनाए हैं।

PunjabKesari

इसी बीच ईशान को देर रात चांदनी बेन्ज़ के साथ स्पाॅट किया गया। अटकलों के बीच दोनों मुंबई में डिनर डेट के लिए निकले और रेस्तरां की ओर जाते हुए उन्हें हाथ पकड़े देखा गया। दोनों की पब्लिक अपीयरेंस ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की खबरों पर आग में घी डालने का काम किया।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो ईशान व्हाइट शर्ट और ग्रे पैंट के साथ भूरे रंग के जूते और एक घड़ी में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। वहीं चांदनी ने व्हाइट टॉप और डेनिम स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं। वहीं व्हाइट  स्नीकर्स और मैचिंग कलर का पर्स कैरी करके अपना स्टाइल दिखाया। दोनों ही कैमरे से नजरें बचाते दिखे। 

PunjabKesari

 इससे पहले अफवाह थी कि ईशान खट्टर अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप हैं। । हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल दोनों अलग हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

चांदनी एक फैशन मॉडल हैं। खबरें हैं कि वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की योजना बना रही हैं। वहीं ईशान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वहर जल्द ही पिप्पा में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के किरदार में नजर आएंगे।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News