जाह्नवी और ईशान की फिल्म धड़क का दूसरा गाना ‘झिंगाट‘ हुआ रिलीज

6/27/2018 1:01:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का हाल ही में दूसरा गाना झिंगाट रिलीज हो गया है। ये मराठी फिल्‍म सैराट की हिन्‍दी रीमेक है। गानें में ईशान और जाह्नवी फनी अंदाज के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में ईशान और जाह्नवी की जोड़ी कमाल की लग रही है। 

 


फिल्म 'धड़क' का बीते दिनों ट्रेलर लॉन्च किया गया। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रेक भी जारी किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब देखना है कि क्या इस गानें को भी लोग उतना ही पसंद करते हैै।

 

फिल्म की बात करें तो शशांक खैतान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धड़क‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म एक महीने बाद 20 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News