प्रेग्नेंट हैं ''कुंडली भाग्य'' की ''प्रीता''! शीशे के सामने बेबी बंप को सहलाती दिखी श्रद्धा आर्या

8/30/2022 7:56:59 AM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। शादी के 9 महीने बाद  श्रद्धा आर्या ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई। श्रद्धा आर्या ने हाल ही में इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर किया है जिसमें वह शीशे के सामने अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही है।

PunjabKesari

ये वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग श्रद्धा को बधाई देने लगे। अगर आर भी श्रद्धा आर्या के इस वीडियो को देख सोच रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है।

PunjabKesari

अगर आप वीडियो के आगे देखें तो  श्रद्धा आर्या फिर अपने पेट पर हाथ मारती हैं और पेट अंदर कर लेती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

PunjabKesari

इस वीडियो से साफ है कि श्रद्धा प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि उन्होंने पेट को फुला रखा था। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'वह मोटी नहीं हूं, मैं फूली हुई हूं।' श्रद्धा कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस हरकत को देखकर फैंस खूब इंजॉय कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

बता दें श्रद्धा आर्या ने बीते साल 2021 में नेवी अफसर राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। कपल ने दिल्ली में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आर्या टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता अरोड़ा की भूमिका निभा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News