हिना खान ने बाॅयफ्रेंड राॅकी जायसवाल संग की सगाई! लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लाॅन्ट की डायमेंड रिंग

2/16/2021 9:12:16 AM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान फैशन के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा रहती हैं। हिना 10 साल से राॅकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुईं थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। हिना ने बिग बाॅस के घर में राॅकी संग रिलेशनशिप की बात कबूली थी। इसके बाद से ही दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है।

PunjabKesari

वहीं हिना के फैंस भी उन्हें जल्द दुल्हन बने देखना चाहते हैं। हालांकि हिना ने कभी राॅकी संग शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की। इसी बीच हिना ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में हिना खान एक खूबसूरत डायमेंड रिंग फ्लाॅन्ट कर रही हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हिना ने ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग गुपचुप सगाई कर ली है।

PunjabKesari

हिना ने बीते दिन ही अपने बॉयफ्रेंड संग वैलेंटाइन्स डे मनाया, जिसके बाद अगले दिन ही ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया। इन तस्वीरों को शेयर कर हिना ने बताया कि उन्हें ये खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग वैलेंटाइन्स डे पर मिली है।

PunjabKesari

तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-'ये हां है। इस खूबसूरत अंगूठी से बेहतर वैलेंटाइंस डे पर और कुछ नहीं मिल सकता।' लेकिन यहां हम आपको बता दें कि हिना खान की सगाई नहीं हुई है। दरअसल, हिना ने वेलेंटाइन पर  इस इंगेजमेंट रिंग का प्रमोशन किया है।

PunjabKesari

खैर चाहे हिना ने असल में सगाई नहीं की है पर फैंस उन्हें जल्द ही राॅकी दुल्हनिया के रूप में देखना चाहते हैं। बता दैं कि 14 फरवरी को हिना ने वेलेंनटाइन के साथ-साथ बाॅयफ्रेंड राॅकी जायसवाल का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया,जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी। 

PunjabKesari

हिना के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी के डेलीसाॅप  ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपना सफर शुरू किया।  इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी, बिग बाॅस जैसे रियालिटी शोज में नजर आईं थीं। हिना ने फिल्म हैक्ड से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। वह हाल ही में बिग बाॅस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आईं थी। हिना की फिल्म विशलिस्ट भी हाल ही में रिलीज हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News