लावां फेरे लेकर सनी गिल की हुईं IPL होस्ट सुखमनी सदाना, रेड घरारा सूट में बला की खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

3/8/2024 4:30:00 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और IPL होस्ट सुखमनी सदाना की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सुखमनी सदाना दोबारा दुल्हन बन गई हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। सुखमनी सदाना ने  3 मार्च 2024 एक्टर सनी गिल संग शादी रचाई। कपल लावां फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ।

PunjabKesari

सुखमनी सदाना ने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो हसीना ने  पीकॉक एम्ब्रॉयडरी वाले ब्राइट रेड कलर घरारा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गोल्डन, एमराल्ड और रूबी नेकलेस, एक मांग टीका, इयररिंग्स लाल चूड़ा और गोल्डन कलीरे दुल्हनिया बनीं सुखमनी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं दुल्हे राजा की बात करें तो वह रेड एंड ग्रीन कलर की पैचवर्क वाली आइवरी कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को एक रूबी नेकलेस और एक पर्ल एंड रूबी ब्रोच वाली पगड़ी के साथ जोड़ा था।

PunjabKesari


 बता दें कि सुखमनी सदाना अपने मल्टी-स्प्रेड प्रोफेशनल फ्रंट के लिए जानी जाती हैं। वह न केवल एक एक्टिव फिल्म स्क्रिप्ट राइटर हैं (जो 'रॉकेट्री' फिल्म की लेखक टीम का हिस्सा रही हैं) बल्कि एक एक्ट्रेस और होस्ट भी हैं। सुखमनी ने 2023 में मेन आईपीएल होस्ट का पद हासिल किया था।

PunjabKesari

 

उन्होंने 'फोर्ब्स टॉप 30 टैलेंट लीडर्स' शो की भी मेजबानी की है। इसके अलावा, वह सिंगर दिलजीत दोसांझ स्टारिंग नेटफ्लिक्स ओरिजनल 'जोगी' के लेखकों की टीम का भी हिस्सा रही हैं। वहीं सनी गिल एक कनाडाई-भारतीय एक्टर हैं, जिन्होंने 2011 में फिल्म 'जो हम चाहें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News