सिंपल सूट.. जड़ाऊ नेकलेस..गोद भराई में आलिया के लुक ने लूटी महफिल, देखें मॉम-टू-बी एक्ट्रेस की फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें

10/6/2022 12:46:57 PM

मुंबई: बी-टाउन की चर्चित कपूर फैमिली की छोटी बहू यानि एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द मम्मी बनने वाली हैं। आलिया भट्ट ने शादी के दो महीने बाद फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। कुछ ही दिनों में कपूर मेंशन में एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसका घरवाले ही नहीं बल्कि इन दोनों के फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कपूर परिवार ने आलिया भट्ट के लिए दशहरे के दिन यानी बुधवार को गोद भराई की रस्म रखी।

PunjabKesari

आलिया की ये गोद भराई की रस्म उनके वास्तु हाउस में हुईं। इस फंक्शन में नीतू कपूर नीतू कपूर से लेकर करिश्मा कपूर, आलिया की बहन शाहीन भट्ट-पूजा भट्ट, मां सोनी राजदान, करण जौहर समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। इस फंक्शन में सभी लोग ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे जिसमें मॉम-टू-बी का लुक ऐसा था जो देखते ही बन रहा था।

PunjabKesari

आलिया भट्ट ने बेबी शावर पार्टी के लिए मस्टर्ड येलो कलर का सूट पेयर किया था जिसमें वह बेहद एलिगेंट लग रही थीं। इसके साथ दुपट्टा भी मैचिंग का ही रखा था, जोकि पूरी तरह सिल्क मेड था।

PunjabKesari

एक्सासरीस की बात करें तो आलिया ने गले में जड़ाऊ नेकलेस, गोल्ड एंड एमरल्ड स्टडिड मांग  पेयर किया था। आलिया ने लाइट मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा था।

PunjabKesari

रणबीर भी ट्रेडिशनल अवतार में दिखे थे। उन्होंने इस दौरान पेस्टल पिंक कलर का कुर्ता पहना था जिसमें वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News