Bachelor Party:देर रात अंकिता लोखंडे ने गर्लगैंग संग खूब मचाया धमाल,रश्मि देसाई पर चढ़कर नाचीं सुशांत सिंह राजपूत की Ex गर्लफ्रेंड

11/17/2021 11:17:03 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की Ex गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द शादी रचाने वाली हैं। अंकिता 12 दिसंबर कोबॉयफ्रेंड विक्की जैन संग मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेंगी। शादी से पहले मंगलवार रात  अंकिता ने  अपनी गर्ल गैंग के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बैचलर पार्टी की।

PunjabKesari

इस स्पेशल मौके को सेलिब्रेट करने के लिए टीवी इंडस्ट्री से पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ रश्मि देसाई मृणाल ठाकुर, सृष्टि रोड़े, माही विज के साथ-साथ उनकी कई और फ्रेंड्स भी थीं। सोशल मीडिया पर अंकिता की बैचलर पार्टी से जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं उनकी मानें तो उनकी ये पार्टी बहुत जोरदार रही।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था। वहीं होने वाली दुल्हन अंकिता ने वाइन कलर की एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी जिसमें उन्हें देखने वाले देखते ही रह जा रहे थे। इस पार्टी का ऐसा क्रेज था कि बिग बॉस 12 फेम सृष्टि रोड़े प्लास्टर के साथ ही पार्टी में पहुंच गईं।

PunjabKesari

पार्टी से अंकिता की कई तस्वीरें जिसमें वो केक के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने 'ब्राइड टू बी' का सेश पहने हुए हैं और केक पर भी ब्राइड लिखा हुआ नजर आ रहा है। 

PunjabKesari

एक वीडियो में तो अंकिता अपनी बेस्ट फ्रेंड्स में से एक रश्मि देसाई के ऊपर चढ़कर डांस करती नजर आईं। वहीं एक वीडियो में अंकिता दोस्तों संग दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साॅन्ग मैं ससुराल नहीं जाऊंगी पर जमकर थिरक रही हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक अंकिता इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी और शादी के फंक्शन 12 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक चलेंगे। अंकिता लोखंडे ने मुंबई के ‘ग्रैंड हयात’ होटल में मेहमानों के लिए कुछ कमरे पहले से ही बुक कर लिए हैं।अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई हैं। 

PunjabKesari

उनके शादी के फंक्शंस में परफॉर्म करेंगे। लिस्ट फाइनलाइज की जा रही चुकी है और बादशाह (रैपर) उनमें से एक हो सकते हैं। 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेंगे और कई सेलेब्स उनकी मैरिज सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। इसे लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। बादशाह परफॉर्म करने वालों में से एक हो सकते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollygossip (@bollyg0ssip)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tellyyapa (@tellyyapa9)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News