Income Tax: तीसरे दिन भी सोनू के मुंबई समेत नागपुर-जयपुर में बने घरों पर जारी रेड, टैक्स हेरफेर के मिले पुख्ता सबूत- सूत्र
9/17/2021 12:12:29 PM

मुंबई: कोरोना काल में मजदूरों का मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर और दूसरी जगहों पर पिछले दो दिन से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं आज यानि शुक्रवार( 17 सितंबर) को भी सोनू सूद के घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इतना ही नहीं सोनू सूद के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर, जयपुर में भी आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक विभाग को इस छापेमारी में टैक्स की हेराफेरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये टैक्स की हेरफेर सोनू सूद के पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी फिल्मों से मिली फीस में टैक्स की गड़बड़ी देखी गई है। इन अनियमित्ताओं के बाद अब इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशनके अकाउंट्स की जांच भी करेगी। खबर है कि इनकम टैक्स विभाग इस मामले से जुड़े सारे सवालों की जानकारी देने के लिए आज शाम प्रेस कॉन्फरेंस कर सकता है।
फैंस का मिला सपोर्ट
सोनू सूद की तरफ से अभी इस सर्च ऑपरेशन पर कोई बयान सामने नहीं आया है। सोनू सूद को इस बीच उनके फैंस का समर्थन मिल रहा है. सोशल मीडिया पर सोनू सूद के सपोर्ट में लोग #IstandWithSonuSood ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने आईटी टीम के सर्च ऑपरेशन की निंदा की।
बता दें कि कोरोना काल में सोनू सूद ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। अपनी इस मदद की वजह से एक्टर मसीहा के रुप में फेमस हो गए हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। सोनू सूद निशुल्क लोगों की मदद करते हैं। कई दफा सोनू सूद के नाम को ठगी भी करने की कोशिश की। कोरोना की दूसरी लहर में सोनू सूद ने ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां उपलब्ध करवाईं थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

हिमाचल में आज से सभी जिलों में वाहनों के VIP नंबरों की लगेगी ऑनलाइन बोली