जयपुर में हैं 'गुड़िया की अनोखी दुनिया', जो करती हैं अपने-अपने देश को रिप्रेजेंट

6/9/2018 5:24:52 PM

मुंबई: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अजीब डाॅल म्यूजियम है। यह  म्यूजियम जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित है। इस तीन मूर्ति सर्किल पर सेठ आनंदी लाल पोद्दार मूक बधिर स्कूल परिसर में बने डॉल म्यूजियम को फिर से तैयार किया गया है।

PunjabKesari

 

इस म्यूजियम में रखी हर गुड़िया अपने देश और प्रदेश के बारे में बताती है। कोई गुड़िया पहरावेा, कोई बनावट, कोई कपड़ों की कारीगरी तो किसी के काम करने का अंदाज बताती है कि उसके देश में क्या अनोखा है।  

 

PunjabKesari

 

इसमें रखी 600 गुड़िया भारतीय संस्कृति को बताती है। इसके साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाली डॉल्स भी शामिल हैं। इनमें कार्टून केरेक्टर स्पाइडरमैन, डार्थ मॉल, बैटमैन, हल्क, हान, सोलो जैसी गुड़ियां भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये डॉल्स बच्चों को काफी पसंद आएंगी।

 

PunjabKesari

 

इस नए म्यूजियम में सेंट्रल कूलिंग सिस्टम, लाइटिंग और लकड़ी की आलमारियां हैं। वहीं इसमें जापान की मशहूर गुड़िया हिना मास्तुराई डॉल भी हैं। इसके अलावा अरब, स्वीडन, स्वीट्जरलैंड, अफगानिस्तान, ईरान आदि देशों की गुड़ियां भी यहां रखी गई हैं।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News